महिला एशिया कप फाइनल में मोहसिन नकवी देंगे ट्रॉफी, भारत जीता तो फिर बढ़ेगी हलचल

Sports News: विमेंस टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल से पहले ट्रॉफी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले फाइनल में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मुख्य अतिथि होंगे।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विजेता टीम को ट्रॉफी भी नकवी ही प्रदान करेंगे।

मोहसिन नकवी ACC अध्यक्ष होने के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन भी हैं।

ऐसे में अगर भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतती है, तो पिछले साल के एशिया कप फाइनल की घटना फिर चर्चा में आ सकती है।

हालांकि, भारतीय टीम की ओर से इस मामले में अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुरुष एशिया कप में हुआ था विवाद

2025 के पुरुष टी20 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय टीम ने नकवी से विजेता ट्रॉफी लेने से परहेज किया था।

Mohsin Naqvi

खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पुरस्कार जरूर स्वीकार किए, लेकिन ट्रॉफी समारोह में नहीं ली थी।

इस घटना के बाद ट्रॉफी को लेकर काफी विवाद हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रॉफी फिलहाल ACC के मुख्यालय में रखी है।

भारत जीता तो ट्रॉफी लेने पर नजर

महिला एशिया कप में भारत को अभी फाइनल में जगह बनानी है। अगर भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में पहुंचती है और चैंपियन बनती है, तो सबसे ज्यादा नजरें पुरस्कार समारोह पर रहेंगी।

खासतौर पर यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी लेने की प्रक्रिया कैसी रहती है।

Also Read: VIDEO: दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी-तिलक वर्मा के बीच गरमागरमी, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.