अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, 602 फ्लैट की तैयारी
Prayagraj Padma Awas Yojana: प्रयागराज के कसारी-मसारी (Kasari-Masari) और चकिया इलाके में जिस जमीन पर कभी अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का कब्जा बताया जाता था, अब उसी जगह गरीब और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए घर बनाए जाएंगे। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) यहां 602 फ्लैट बनाने की तैयारी कर रहा है।
PDA के मुताबिक, इस आवासीय परियोजना का नाम पद्म आवास योजना (Padma Awas Yojana) रखा गया है। योजना को RERA Registration भी मिल चुका है और जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
30 लाख रुपये में मिलेगा 2BHK फ्लैट
करीब 9,811.35 वर्ग मीटर जमीन पर 14 मंजिला इमारत बनाई जाएगी। परियोजना के तहत सभी फ्लैट 2BHK होंगे। एक फ्लैट की निर्माण लागत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है, जबकि खरीदार को इसके लिए लगभग 30 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
इस प्रोजेक्ट पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पार्किंग के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर सिस्टम की सुविधा भी होगी। बिल्डिंग का निर्माण आधुनिक Mivan Structure Technology से किया जाएगा। परिसर में स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल, कॉम्प्लेक्स और STP जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।
1989 में PDA ने अधिग्रहित की थी जमीन
बताया गया है कि करीब 41 करोड़ रुपये मूल्य की इस जमीन को PDA ने वर्ष 1989 में ही अधिग्रहित कर लिया था। हालांकि, अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के कब्जे के कारण लंबे समय तक यहां प्राधिकरण निर्माण नहीं करा सका।
योगी सरकार में अतीक अहमद के कब्जे से जमीन मुक्त कराए जाने के बाद अब PDA ने इसी जमीन को आवासीय परियोजना (PDA Housing Scheme) के लिए इस्तेमाल करने का फैसला किया है। यानी जिस जमीन पर कभी Atiq Ahmed के घोड़े बांधे जाने की बात कही जाती थी, वहां अब लोगों के लिए अफॉर्डेबल हाउसिंग तैयार होगी।
Also Read: प्रयागराज में गो-तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 ठिकानों पर छापे, 4 गिरफ्तार

