दक्षिण अफ्रीका के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत, 15 घायल
Sandesh Wahak Digital Desk: दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत के वेडेला टाउनशिप में शनिवार रात एक बार में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है।
गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों के पास कथित तौर पर AK-47 राइफल और पिस्तौल थीं।
बार में घुसकर की फायरिंग
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे हुई।
हमलावरों ने बार में मौजूद लोगों पर गोलियां चला दीं। सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर 17 लोगों को मृत घोषित किया। मृतकों में 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, गोलीबारी में घायल 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Also Read: भारत को UNSC में स्थायी सीट दिलाने के पक्ष में रूस, जर्मनी-जापान की दावेदारी का विरोध

