‘राइज एंड फॉल 2’ में पहले हफ्ते ही बवाल, सिवेत तोमर की शहजाद से हुई हाथापाई

शो के पहले हफ्ते में विवाद ने लिया हिंसक रूप, धक्का देने और कपड़े पकड़कर घसीटने का वीडियो चर्चा में

Entertainment News: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के पहले ही हफ्ते में बड़ा विवाद सामने आया है।

शो में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज है।

दरअसल, पहले अल्टीमेट रूलर बनने के लिए आयोजित टास्क में कंटेस्टेंट्स को एक कमजोर रूलर का नाम बताना था।

शहजाद पूनावाला ने सिवेत तोमर का नाम लिया। उन्होंने सिवेत के कथित आक्रामक रवैये और गाली-गलौज को इसकी वजह बताया।

टास्क खत्म होने के बाद दोनों के बीच इसी मुद्दे पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सिवेत ने शहजाद की ओर बढ़ते हुए उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद शहजाद जमीन पर गिर गए।

धक्का देने के बाद कुर्ता पकड़कर घसीटा

वायरल वीडियो में दोनों के बीच खींचतान होती नजर आ रही है। आरोप है कि सिवेत ने शहजाद का कुर्ता पकड़कर उन्हें घसीटा, जिसके दौरान उनके कपड़े फट गए।

घटना के बाद शहजाद ने मेकर्स के सामने शो छोड़ने की बात कही और हिंसा पर आपत्ति जताई।

घटना के बाद शो में सिवेत के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें पेंटहाउस से बाहर कर दिया गया। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स ने सिवेत को बाहर किए जाने का विरोध भी किया।

करण ने कहा कि अगर सिवेत को शो से बाहर किया जा रहा है तो शहजाद को कथित तौर पर उकसाने के लिए भी कार्रवाई होनी चाहिए।

अब इस पूरे विवाद पर शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग का क्या रुख रहता है, यह देखने वाली बात होगी।

Also Read: Bollywood News: रकुलप्रीत सिंह-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT रेड, 12 जगहों पर सर्च से मचा हड़कंप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.