Siddharthanagar News: SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के पुतले को लेकर पुलिस से झड़प

Siddharthanagar News: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में सोमवार को सिद्धार्थनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

कांग्रेस ने ज्ञापन में SIR की स्वतंत्र जांच, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी, मतदाता सूची में हुए बदलावों के पारदर्शी ऑडिट तथा पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की मांग की।

पुतला लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस से हुई छीना-झपटी

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पुतला रोकने और अपने कब्जे में लेने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक छीना-झपटी हुई।

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है।

किसी भी पात्र नागरिक का नाम उचित सत्यापन और सुनवाई के बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए।

उन्होंने SIR प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और SIR से जुड़े सवालों की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शन में बदरे आलम, अभिनय राय, डॉ. नादिर सलाम, अनिल सिंह अन्नू, पंकज चतुर्वेदी, सादिक अहमद, सतीश चंद्र त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, अकील अहमद मुन्नू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- ज़ाकिर खान

Also Read: सीतापुर में सरकारी जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा, पेशकार समेत 4 पर FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.