यूपी BJP में राज्यसभा टिकटों पर बड़ा उलटफेर, हरदीप पुरी-बीएल वर्मा रेस से बाहर, धर्मपाल सिंह को मौका
BJP Rajya Sabha Candidates 2026: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से सोमवार को जारी की गई सूची ने सियासी हलकों में चर्चा बढ़ा दी है। राज्यसभा की दौड़ में जिन बड़े नामों की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी, उनमें से ज्यादातर इस सूची में नजर नहीं आए।
बीजेपी ने इस बार संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वहीं मौजूदा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बीएल वर्मा को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है।
इन 8 नेताओं को मिला टिकट
बीजेपी की ओर से राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्याशंकर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार के नाम शामिल हैं।
इस सूची में धर्मपाल सिंह का नाम खास तौर पर अहम माना जा रहा है। पार्टी ने संगठन से जुड़े नेता को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। वहीं मौजूदा सांसद हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का नाम नहीं होने से इस बार दोनों को रिपीट नहीं किया गया है।
बड़े नामों की चर्चा के बीच आया फैसला
राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के कई नाम चर्चा में थे। माना जा रहा था कि कुछ बड़े चेहरों को दोबारा मौका मिल सकता है, लेकिन पार्टी की जारी सूची में वे नाम शामिल नहीं हैं। आठ उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही अब राज्यसभा चुनाव को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।
Also Read: यूपी से राज्यसभा के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार, हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का नाम नहीं

