UP में दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय!
UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच में दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों ओंकारनाथ चौरसिया और कांते सायना के पर्चे खारिज कर दिए गए। इसके बाद मैदान में बीजेपी (BJP) के 8 और समाजवादी पार्टी (SP) के 2 उम्मीदवार रह गए हैं।
दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन में जरूरी प्रस्तावक संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं मिलीं। राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन के लिए 10 विधायकों के प्रस्तावक हस्ताक्षर जरूरी होते हैं। जांच के दौरान यह शर्त पूरी नहीं होने के कारण दोनों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई।
10 सीटों पर अब 10 ही उम्मीदवार
नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत में 10 राज्यसभा सीटों के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे। दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे खारिज होने के बाद अब उम्मीदवारों की संख्या घटकर 10 हो गई है।
इनमें बीजेपी के 8 और सपा के 2 प्रत्याशी शामिल हैं। सीटों और उम्मीदवारों की संख्या बराबर होने की वजह से मौजूदा स्थिति में मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आगे कोई बदलाव नहीं होता है तो सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।
9 अक्टूबर के बाद साफ होगा परिणाम
अब सबकी नजर नाम वापसी की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर पर है। इस तारीख तक अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेता है या चुनावी प्रक्रिया में कोई नया बदलाव नहीं होता, तो इसके बाद निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
यानी फिलहाल यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनावी मुकाबले (UP Rajya Sabha Election 2026) की संभावना खत्म होती दिख रही है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज होने के बाद बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं।
Also Read: योगी के ‘80-20’ बयान पर AIMIM का पलटवार, बोली- CM 80 नहीं 100% जनता के मुख्यमंत्री

