नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में बेहोश मिले अभिनेता, अस्पताल में निधन
Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, नाना पाटेकर को सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई है। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की करीब 45 मिनट तक कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
नाना पाटेकर के निधन (Nana Patekar Death) की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। वह हिंदी और मराठी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में शामिल थे और अपने दमदार अभिनय तथा संवाद अदायगी के लिए खास पहचान रखते थे।
फिल्मों में छोड़ी अलग पहचान
नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उनकी प्रमुख फिल्मों में परिंदा, प्रहार, अंगार, क्रांतिवीर, तिरंगा, खामोशी: द म्यूजिकल और अब तक छप्पन जैसी फिल्में शामिल हैं।
नाना पाटेकर के निधन (Nana Patekar Death) की खबर ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में उनके बारे में नई मीडिया रिपोर्ट्स भी प्रकाशित हुई थीं। 7 अक्टूबर को मराठी मीडिया में उनके एक पुराने थिएटर किस्से को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी।
Also Read: आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है, आपकी जगह जेल में है, राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

