नाना पाटेकर के निधन मामले में पणजी पुलिस ने दर्ज किया केस

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रसिद्ध अभिनेता विश्वनाथ (नाना) गजानन पाटेकर के अचानक हुए निधन के बाद पणजी पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 76 वर्षीय अभिनेता की डोना पाउला के ओशन पार्क स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ कैजुअल्टी वार्ड के डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस उप-निरीक्षक नितिन नाइक के नेतृत्व में कानूनी प्रक्रियाओं और पोस्टमार्टम से जुड़ी जांच पूरी की जा रही है।

Also Read: नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, पुणे में दी जाएगी अंतिम विदाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.