यूपी कांग्रेस मुख्यालय में कांशीराम को दी गई श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

Kanshi Ram Death Anniversary: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सभा में वक्ताओं ने कांशीराम के जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए उनके प्रयासों को याद किया।

बहुजन समाज को संगठित कर राजनीति को दी नई दिशा

वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों को राजनीतिक व सामाजिक रूप से जागरूक करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने इन वर्गों को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए काम किया। बहुजन समाज को संगठित कर उन्होंने देश की राजनीति को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

सभा में मौजूद लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी शोषितों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में एचएल दुसाध, डॉ. आरपी त्रिपाठी, द्विजेंद्र त्रिपाठी, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, सिद्धिश्री, शैलेंद्र तिवारी, दिनेश सिंह, गौरव चौधरी, हम्माम वहीद, सुभाष पाल, सुरेश कनौजिया, बीपी अशोक, प्रो. राम बदन बौद्ध, अभिमन्यु विश्वकर्मा, सर्वेश श्रीवास्तव, मो. शफीक, सुरेंद्र कालिया, आशीर्वाद श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी और अतुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read: यूपी में SIR के दौरान 2.96 करोड़ नाम कटने पर कांग्रेस ने मांगा जवाब, जांच की मांग 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.