लखनऊ: कारोबारी की मौत से खुली मॉडलिंग की आड़ की कहानी, फ्लैट से मिले उत्तेजना बढ़ाने वाले डिवाइस और…

Lucknow Shiva Sharma Death Case: लखनऊ में कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार रात अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा की मौत हुई थी। अब जांच के दौरान मॉडल और ब्लॉगर श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) के फ्लैट से नशीली वस्तुएं, दवाइयां और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत कई संदिग्ध सामान मिलने की बात सामने आई है। पुलिस और फोरेंसिक टीमइन वस्तुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय श्रद्धा फ्लैट में मौजूद थी। अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में शिवा नीचे गिरते दिख रहे हैं, लेकिन ऊपर की गतिविधियों का फुटेज उपलब्ध नहीं है। पुलिस श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। Shiva Sharma की मां रंजना की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

सीडीआर में रसूखदारों के नंबर, ब्लैकमेलिंग के आरोप

पुलिस जांच में श्रद्धा और रश्मि की कॉल डिटेल रिकॉर्ड में 20 से अधिक मौलानाओं, बिल्डरों, माफिया और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के नंबर मिलने की बात कही गई है। आरोप है कि दोनों बहनें हाईप्रोफाइल लोगों से नजदीकियां बढ़ाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थीं। पुलिस के अनुसार, पश्चिमी जोन से जुड़े एक कारोबारी से कथित तौर पर 25 लाख रुपये ऐंठने का मामला भी सामने आया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

शिवा की मां ने आरोप लगाया है कि श्रद्धा उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने और धमकियां दिलाने में शामिल थी। शिवा करीब एक साल से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस को घटना के बाद अपार्टमेंट में पहुंची एक ऑडी कार भी जांच के दायरे में मिली है, जिस पर सचिवालय का पास लगा था। सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति को सीढ़ियों से भागते भी देखा गया है।

पोस्टमार्टम में 10 चोटें, तलाश में जुटीं चार टीमें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवा के शरीर पर मौत से पहले की 10 चोटें मिली हैं। मौत की वजह आंतरिक रक्तस्राव बताई गई है। पुलिस विशेषज्ञों की राय लेकर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या गिरने से पहले शिवा के साथ मारपीट हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा शुक्रवार रात अयोध्या रोड के रास्ते फरार हुई थी। सीसीटीवी और टोल प्लाजा फुटेज के आधार पर उसका रूट पता किया गया है। उसकी तलाश में दिल्ली से नेपाल तक पुलिस टीमें सक्रिय हैं। हजरतगंज एसीपी रजनीश वर्मा के अनुसार, चार टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

रविवार को शिवा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उनकी मां रंजना बेटे की अर्थी उठते समय अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें संभाला। पुलिस मामले (Lucknow Shiva Sharma Death Case) के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Also Read: Lucknow News: कैफे मालिक शिवा शर्मा की मौत मामले में मॉडल गर्लफ्रेंड समेत 4 पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.