INDIA ब्लॉक के मार्च में दिखा राहुल गांधी का ‘बैटमैन’ अवतार, खड़गे को भी पहनाया मास्क
INDIA Bloc March: दिल्ली में कांग्रेस के ‘चलो दिल्ली’ मार्च के दौरान सोमवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। INDIA ब्लॉक के इस प्रदर्शन में उस वक्त ‘बैटमैन’ की एंट्री हो गई, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों के बीच बैटमैन के मास्क बांटे।
राहुल गांधी ने भी मास्क (Rahul Gandhi Batman Mask) लेकर फोटो खिंचवाई। इतना ही नहीं, वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को भी बैटमैन का मास्क पहनने में मदद करते नजर आए।
यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाला गया था। प्रदर्शन में INDIA ब्लॉक के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मास्क वाली तस्वीरें सामने आने के बाद मार्च का यह अंदाज भी चर्चा में आ गया।
NSUI ने शेयर की तस्वीर, लिखा ‘Batman Mode: ON’
NSUI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘Batman Mode: ON; Gyaneshh toh giyooo’। इस पोस्ट के जरिए संगठन ने प्रदर्शन के दौरान बैटमैन मास्क पहनने के अंदाज को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी विरोध से जोड़ा।
सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा मामला
इस बीच, INDIA ब्लॉक के नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) भी दाखिल की गई है। याचिका में विपक्ष के 11 नेताओं को याचिकाकर्ता बनाया गया है। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और RJD नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) शामिल हैं।
याचिका में शिवसेना नेता संजय राउत, CPI नेता एम. ए. बेबी और डी. राजा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी, NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले और IUML नेता ई. टी. मोहम्मद बशीर के नाम भी शामिल हैं।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी मांगें उठाईं। इस तरह सड़क पर मार्च और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका के जरिए विपक्ष ने अपना विरोध दर्ज कराया।
Also Read: ‘आपके 200 अफसर हमारे संपर्क में’, राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पूछा- दिल्ली को कैद क्यों किया?

