UP BJP किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित, 70 से ज्यादा इकाइयों में नई नियुक्तियां

UP BJP Kisan Morcha List: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से विभिन्न जिलों और महानगर इकाइयों के अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक कई नए नाम शामिल हैं।

पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र

रामपुर में ऋषि पांडेय, मुरादाबाद में अनुज विश्वनोई, शामली में संजीव मलिक, अमरोहा में अनिल गुर्जर, बिजनौर में सुधीन्द्र चौधरी, सहारनपुर महानगर में अरुण प्रताप सिंह, सहारनपुर जिले में विनोद पवार, मुजफ्फरनगर में अमित त्यागी, मेरठ महानगर में अक्षय भड़ाना, गाजियाबाद महानगर में देवेंद्र यादव, गाजियाबाद जिले में देवेन्द्र डायमन्ड, हापुड़ में गौरव प्रताप सिंह, नोएडा महानगर में मुक्तानन्द शर्मा, संभल में नेकपाल यादव और बुलंदशहर में ललित प्रधान को जिम्मेदारी मिली है।

आगरा महानगर में रवि राजपूत, आगरा जिले में अशोक चाहर, फिरोजाबाद महानगर में अरुण सिंह गुर्जर, फिरोजाबाद जिले में देवान्शु उपाध्याय, एटा में केशव राना, हाथरस में राजेंद्र चौधरी, मैनपुरी में अनिल तिवारी, कासगंज में रंजीत सिंह, बरेली जिले में सतेन्द्र यादव, आंवला में विपिन सिंह, शाहजहांपुर जिले में अग्निवेश तिवारी, शाहजहांपुर महानगर में विजय चौहान, पीलीभीत में शरद पाल और बदायूं में केशव चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है।

कानपुर और बुंदेलखंड

कानपुर उत्तर में शैलेंद्र सिंह, कानपुर दक्षिण में अजय प्रताप सिंह, कानपुर ग्रामीण में अनुराग शुक्ला, इटावा में राजवर्धन सिंह, कन्नौज में रामबक्स लोधी, फर्रुखाबाद में विभवेश सिंह राठौर, झांसी महानगर में देवेंद्र राय, महोबा में राजेश राजपूत, हमीरपुर में अमित सिंह उर्फ चुनमुन, फतेहपुर में रणदीप परिहार, झांसी जिले में कृष्ण चन्द्र तिवारी, बांदा में राजा दीक्षित उर्फ संदीप और ललितपुर में बलराम लोधी को जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ और आसपास के जिले

लखनऊ महानगर में जितेंद्र सिंह, लखनऊ जिले में विमलेश मिश्रा, सीतापुर में रवि तिवारी, हरदोई में संजय सिंह गुड्डू, अंबेडकरनगर में अभिमन्यु अग्रहरी, बलरामपुर में दीपचंद्र जायसवाल, गोंडा में देवेंद्र दीक्षित, श्रावस्ती में अविनाश सिंह उर्फ लव बाबा, उन्नाव में कमल बाजपेयी, अयोध्या महानगर में अनुराग त्रिपाठी और अयोध्या जिले में रॉकी द्विवेदी को अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रयागराज, वाराणसी और पूर्वांचल

वाराणसी महानगर में राजेंद्र पटेल, वाराणसी जिले में कृष्ण कुमार मिश्रा, गाजीपुर में धनंजय चौबे, भदोही में संतोष सिंह डम्पू, जौनपुर में भूपेश सिंह, मछलीशहर में राजेश सिंह (स्टर्लिंग), प्रयागराज महानगर में मंजीत कुशवाहा, प्रयागराज यमुनापार में रेवती पाल, प्रयागराज गंगापार में प्रभाकर द्विवेदी परेवा, कौशांबी में योगेन्द्र सिंह, मिर्जापुर में सुरेन्द्र सिंह, सोनभद्र में सुनील चौबे, प्रतापगढ़ में अतुल शुक्ला, सुल्तानपुर में कालीसहाय पाठक और चंदौली में ओमप्रकाश मौर्य को जिम्मेदारी मिली है।

गोरखपुर क्षेत्र

गोरखपुर महानगर में जीतेन्द्र सैनी, आजमगढ़ में तारकेश्वर सिंह, देवरिया में काशीपती शुक्ला, संतकबीरनगर में विजय बहादुर सिंह, महाराजगंज में हृदय कुमार उपाध्याय, मऊ में गिरीश नारायण राय, कुशीनगर में केशव पांडेय, बस्ती में वरुण कुमार पांडेय और बलिया में अभिजीत तिवारी बबलू को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Also Read: UP BJP के SC मोर्चा अध्यक्ष घोषित, लखनऊ में अभिषेक रावत को कमान, जिला-महानगर की नई सूची जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.