सर सैयद दिवस समारोह का आयोजन 17 अक्टूबर को
Lucknow News: एएमयू ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन लखनऊ की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सर सैयद दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इसका उद्देश्य महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान के योगदान को याद करना तथा उनके शैक्षिक विचारों को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम में भारत सरकार, नई दिल्ली के अतिरिक्त सचिव फैज़ अहमद किदवई, आईएएस, मुख्य अतिथि होंगे, जबकि सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), लखनऊ की संस्थापक-निदेशक डॉ. भारती गांधी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के अध्यक्ष एवं मुख्य न्यूरोसर्जन डॉ. मज़हर हुसैन तथा शिक्षाविद् मीरा रानी माथुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
समारोह में सर सैयद अहमद खान के आधुनिक शिक्षा संबंधी विचारों, शैक्षिक एवं सामाजिक सुधारों में उनके योगदान और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उनके संदेश को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों में एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर एसएम शोएब, उपाध्यक्ष डॉ. ज़ेबा ग़ुफ़रान और मानद सचिव शाहला हक शामिल हैं।
Also Read: माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां: सीएम योगी

