ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला श्री पदम में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। एक साथ पांच लोगों की मौत की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम, एम्बुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग का दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा दी गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दिल दहला देने वाली घटना में जान गंवाने वालों की पहचान 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों 11 साल के लड्डू, 7 साल की मिष्टी और 3 साल के सबसे छोटे बेटे साक्षात के रूप में हुई है। हंसते-खेल्ते परिवार के सभी सदस्यों की एक साथ इस तरह संदिग्ध मौत होने से पूरे गांव में मातम और शोक का माहौल पसर गया है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

फूड पॉइजनिंग पर टिकी पुलिस की नजर

प्राथमिक जांच-पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि इस परिवार ने शुक्रवार रात में भोजन के रूप में नूडल्स का सेवन किया था। मृतक महेश की माता और पड़ोसियों ने पुलिस को परिवार द्वारा रात में नूडल्स खाए जाने की जानकारी दी है। इसी मुख्य बिंदु को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया इसे फूड पॉइजनिंग (विषाक्त भोजन) का मामला मानकर अपनी तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। हालांकि, केवल नूडल्स खाने के आधार पर ही मौत के असली कारणों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वाकई किसी जहरीले खाद्य पदार्थ के सेवन से यह अनहोनी हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

घटना की अत्यधिक गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का चप्पा-चप्पा खंगाला है। फील्ड यूनिट ने मौके से कई वैज्ञानिक साक्ष्य और खाने-पीने के अवशेष एकत्र किए हैं, ताकि लैब टेस्ट के जरिए सही कारणों का खुलासा हो सके। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) की टीम को भी मामले की तकनीकी जांच के लिए शामिल किया गया है। पुलिस हर एक संभावित एंगल और पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से पड़ताल कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस ने पांचों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधिकारिक निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के पुख्ता और वास्तविक कारणों से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की गिफ्त में जांच कर रही है।

Also Read: 16 साल बाद IPL में इस दिग्गज की वापसी, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया बॉलिंग कोच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.