Kavya Maran-Anirudh Wedding: काव्या मारन-अनिरुद्ध की शादी की चर्चा तेज, PM मोदी और CM विजय तक पहुंचा निमंत्रण
Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding: सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी काव्या मारन की शादी मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से होने जा रही है।
शादी को लेकर तैयारियां तेज होने की खबरों के बीच परिवार की ओर से कई बड़ी हस्तियों को रिसेप्शन का निमंत्रण दिया जा रहा है। चेन्नई में 21 नवंबर 2026 को रिसेप्शन आयोजित होने की जानकारी सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस हाई-प्रोफाइल आयोजन में राजनीति, फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, प्रधानमंत्री की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि सामने नहीं आई है।
मुख्यमंत्री विजय से मिले कलानिधि मारन
रिपोर्ट्स के अनुसार, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय से मुलाकात कर उन्हें भी रिसेप्शन का निमंत्रण दिया।
इस मुलाकात में अनिरुद्ध रविचंदर भी मौजूद थे। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिसेप्शन की तारीख 21 नवंबर 2026 बताई गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शादी समारोह नवंबर में ग्रीस में आयोजित होने की संभावना भी जताई गई है।

हालांकि, दोनों ने अपने स्तर पर शादी की तारीख और समारोह से जुड़ी सभी जानकारियों की विस्तृत आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हैं। वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय संगीतकार हैं।
दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद से मनोरंजन और क्रिकेट जगत में इस आयोजन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
Also Read: Ajay Devgn के जुहू वाले बंगले पर BMC का एक्शन, बिना अनुमति किए गए निर्माण को तोड़ा

