IND vs WI T20 Series: सीरीज 2-2 से ड्रॉ, फिर भी भारत-वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, जमकर बरसे छक्के

Sports News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। बेंगलुरु में खेला जाने वाला आखिरी मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।

हालांकि, सीरीज में दोनों टीमों की आक्रामक बल्लेबाजी ने नया रिकॉर्ड बना दिया।

भारत और वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में मिलकर 10.98 रन प्रति ओवर की औसत से बल्लेबाजी की। इसके साथ ही इसी साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज का रिकॉर्ड टूट गया।

उस सीरीज में दोनों टीमों का संयुक्त रन रेट 10.57 रन प्रति ओवर था।

सीरीज में लगे 105 छक्के

पांच मैचों की इस सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने कुल 105 छक्के लगाए। एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में यह चौथा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

IND vs WI T20 Series

बेंगलुरु में होने वाला आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मुकाबला रद्द होने से पहले सिर्फ 46 गेंदें ही फेंकी जा सकीं।

अगर मैच पूरा होता, तो दोनों टीमों के पास छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एक टी20 सीरीज में 120 छक्के लगने का रिकॉर्ड दर्ज है।

Also Read: जडेजा OUT, यशस्वी भी बाहर! क्या BCCI ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए बदली रणनीति?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.