‘किसी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे’, रामपुर से ओवैसी का अखिलेश-राहुल को संदेश

Asaduddin Owaisi in Rampur Rally: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर के टांडा में जनसभा कर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। रविवार को आयोजित सभा में उन्होंने मुस्लिम समाज के युवाओं से अपनी पार्टी से जुड़ने और राजनीति में आगे आने की अपील की। ओवैसी ने कहा कि अब मुस्लिम समाज के युवा दूसरों के पीछे खड़े होने के बजाय खुद नेतृत्व करेंगे।

ओवैसी ने कहा, “हम किसी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे। हमारे सामने हमारे समाज के बेटे और बेटियां खड़ी होंगी।” उन्होंने कहा कि मुस्लिम नौजवानों में भी उतनी ही काबिलियत है, जितनी दूसरी कौमों के युवाओं में है, लेकिन उन्हें अपनी क्षमता दिखाने के लिए पर्याप्त मंच नहीं मिलता।

 

‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, नेता बनेगा’

Asaduddin Owaisi ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी मुस्लिम युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मंच दे रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मजलिस से जुड़ें और नेतृत्व की भूमिका निभाएं।

ओवैसी के इस बयान को उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रभाव को चुनौती देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रामपुर की सभा में उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को निशाने पर लेते हुए मुस्लिम युवाओं की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाया।

2022 के चुनाव में नहीं मिली थी एक भी सीट

AIMIM ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करीब 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। खबर के मुताबिक, पार्टी के 99 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। उसे कुल 0.45 से 0.49 प्रतिशत वोट मिले थे, जो नोटा को मिले 0.69 प्रतिशत वोट से भी कम थे।

आगामी चुनाव को देखते हुए पार्टी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। रामपुर की सभा में ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का संदेश मुस्लिम युवाओं को सीधे राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित रहा।

Also Read: मायावती ने चुनावी सर्वे को बताया फेक, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की हो रही साजिश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.