Lakhimpur Kheri: दीपावली से पहले सिंगाही-भेड़ौरा में तेज हुआ सफाई अभियान, सभी 13 वार्डों में कार्य जारी

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम के निर्देश पर बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तेज, सफाई कर्मचारियों को नियमित कूड़ा उठान और नाली सफाई के निर्देश

Lakhimpur Kheri: दीपावली, धनतेरस और भैया दूज के त्योहारों को देखते हुए नगर पंचायत सिंगाही-भेड़ौरा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम के निर्देश पर कस्बे के सभी 13 वार्डों में सफाई कार्य तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जा रही है।

नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से झाड़ू लगाने, कूड़ा उठाने और नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए।

त्योहारों के दौरान बाजारों और मोहल्लों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया जा रहा है।

सभी 13 वार्डों में बनाई गईं सफाई टीमें

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि वार्ड संख्या 1 से 13 तक सफाई के लिए टीमें लगाई गई हैं। मुख्य मार्गों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई के साथ छिड़काव और कूड़ा निस्तारण का काम भी तेज किया गया है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कस्बे में साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है। नगर पंचायत की प्राथमिकता कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

इसके लिए सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है और किसी भी वार्ड में गंदगी नहीं रहने दी जाएगी।

बाजारों और मंदिर परिसरों में भी सफाई

अभियान के तहत कस्बे के बाजारों, मंदिर परिसरों और प्रमुख चौराहों पर सफाई कार्य तेज कर दिया गया है।

नगर पंचायत प्रशासन का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिले और कूड़ा जमा होने की समस्या न हो।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की ओर से चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान की सराहना की है।

रिपोर्ट- विनय कुमार मिश्रा

Also Read: UP News: बुलंदशहर के ADM न्यायिक भारत राम यादव का निधन, SGPGI लखनऊ में ली अंतिम सांस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.