Bareilly News: महिला हेड कांस्टेबल वंदना ने जीता स्वर्ण पदक, जिले का बढ़ाया मान

75वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में 65 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता में हासिल की जीत

Bareilly News: बरेली पुलिस लाइन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल वंदना ने 75वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2026-27 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

आपको बता दें कि हरियाणा के मधुबन (करनाल) में आयोजित प्रतियोगिता में वंदना ने आर्म-रेसलिंग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

एसएसपी ने दी बधाई

वंदना की इस सफलता पर बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वंदना की यह जीत उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उनकी उपलब्धि से बरेली पुलिस में खुशी का माहौल है।

Also Read: Siddharthnagar News: दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान नवजात की मौत, पिता ने DJ के शोर पर उठाए सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.