उन्नाव में बेहरहम पत्नी ने पति को सिलबट्टे से कूचा, घोंटा गला और फिर बक्से में भरकर फेंका, पड़ोसी संग गिरफ्तार

Unnao Murder Case: मेरठ के ड्रम कांड के बाद अब उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बक्से में शव मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की हत्या की, फिर शव को चादर-कंबल में लपेटकर लोहे के बक्से में बंद किया और हाईवे किनारे फेंक दिया।

पुलिस ने मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

हाईवे किनारे बक्से में मिला था शव

20 अक्टूबर 2026 की रात पुलिस को रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर हेल्थ अस्पताल के सामने एक बड़ा लोहे का बक्सा पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने बक्सा खोला तो अंदर चादर और कंबल में लिपटा खून से लथपथ पुरुष का शव मिला। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई। उसके भाई आशु की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमें गठित की गईं। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV और ANPR कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक छोटा हाथी लोडर संदिग्ध दिखा। वाहन नंबर UP 35 AT 1938 वाला लोडर बक्सा लाते और फिर खाली लौटते नजर आया। वाहन मालिक राजेश गुप्ता से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी नेहा रावत तक पहुंची।

लोढ़े से हमला, फिर दबाया नाक-मुंह

पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय नेहा रावत ने पूछताछ में बताया कि सोनू से उसकी शादी 7-8 साल पहले हुई थी और उनका पांच साल का बेटा है। आरोप है कि सोनू शराब पीता था और आए दिन मारपीट करता था। घरेलू विवाद से परेशान होकर नेहा ने 19-20 अक्टूबर की रात पड़ोसी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल (35) के साथ मिलकर सोनू पर लोढ़े से हमला किया। इसके बाद कंबल से उसका नाक-मुंह दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 1,200 रुपये में लोडर किराए पर लिया। इसके बाद तौहीद (25) और एक नाबालिग की मदद से शव को बक्से में रखकर हाईवे किनारे फेंक दिया। पुलिस ने हत्या (Unnao Murder Case) में इस्तेमाल लोढ़ा, लोहे का बक्सा और लोडर बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Also Read: मेला देखने निकले दंपति पर हमला, पति के सामने किया पत्नी का गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.