दिल्ली MCD सदन में बवाल, AAP-कांग्रेस पार्षदों में भिड़ंत, माइक छीनने और चाय फेंकने के आरोप

Delhi News: दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन में गुरुवार को सफाई व्यवस्था और प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के पार्षदों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सदन में धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पार्षद एक-दूसरे से माइक छीनते और जोर-जोर से बहस करते नजर आ रहे हैं।

विवाद की शुरुआत कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश के बयान के बाद हुई। उन्होंने चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर तंज कसा, जिसके बाद बहस तेज हो गई। आरोप है कि AAP की नेता प्रतिपक्ष और पार्षद शगुफ्ता चौधरी समेत कई पार्षद महापौर की कुर्सी के पास पहुंच गए।

माइक छीनने और चाय फेंकने के आरोप

हंगामे के दौरान सदन में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि पार्षदों ने एक-दूसरे से माइक छीने और उसे तोड़ने की कोशिश की। महापौर की कुर्सी के पास चाय फेंके जाने का आरोप भी सामने आया है। वीडियो में पार्षदों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की देखी जा सकती है।

हंगामे के बावजूद महापौर प्रवेश वाही ने सदन का एजेंडा पास कराया। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही स्थगित कर दी।

महापौर ने दिए कार्रवाई के संकेत

MCD सदन में हुए हंगामे के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। महापौर प्रवेश वाही ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और पार्षदों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस आचरण को लेकर कार्रवाई किए जाने के संकेत भी दिए हैं।

Also Read: ‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर में बोले अखिलेश यादव, ओवैसी पर भी साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.