लखीमपुर खीरी में एक लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल बाइक जब्त

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पलिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 41 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

सुबह तीन बजे के करीब हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर की सुबह करीब तीन बजे निर्वाणा होटल से आगे और अर्जुन बेली सिंह बोर्ड से पहले दाहिनी ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान मनोज गुप्ता उर्फ ढोकला, पुत्र बाबानंद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 41 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा, आरोपी न्यायालय भेजा गया

पुलिस ने आरोपी मनोज गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

रिपोर्ट : कौशलेंद्र शुक्ला

Also Read: UP Election 2027: कांग्रेस ने मीडिया टीम को सौंपी जिम्मेदारी, बेरोजगारी-महंगाई पर होगा फोकस 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.