Adani Wilmar को लेकर आया बड़ा अपडेट, कंपनी ने बदला अपना नाम; इस वजह से लिया फैसला

Sandesh Wahak Digital Desk : अदाणी ग्रुप (Adani Group) की एफएमसीजी कंपनी अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) ने अपना नाम बदलकर एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (AWL Agri Business Limited) कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज में कहा कि यह फैसला शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलने के बाद आया है।

बयान में कहा गया है कि रीब्रांडिंग का मकसद कंपनी की पहचान को उसके मुख्य कारोबार की गतिविधियों और एग्री-बिजनेस इंडस्ट्री में भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं के साथ मेल करना है। बयान के अनुसार, यह निर्णय कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। इसे एग्री और फूड सेक्टर पर कंपनी के विस्तारित फोकस को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अदाणी विल्मर ने क्यों बदला अपना नाम?

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अदाणी विल्मर (अब एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड) फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में नए प्रोडक्ट्स पेश करने के अपनी कोशिशों में तेजी लाने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाले किफायती और हाई एन्ड दोनों सेगमेंट के प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है।

माना जा रहा है कि कंपनी ने यह कदम बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कटौती से प्रेरित अर्बन डिमांड में सुधार की उम्मीदों को देखते हुए लिया है। इसके अलावा इस फैसले से कंपनी के कैपिटल इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटीजी को गति भी मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी की चल रही परियोजनाएं लगभग पूरी होने वाली है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.