‘बिहार की तर्ज पर UP-बंगाल में भी प्रचंड बहुमत से बनेगी BJP सरकार’, अयोध्या में ब्रजेश पाठक का दावा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद विपक्ष पर तीखा हमला बोला और आगामी चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया।

बिहार जीत पर विपक्ष को घेरा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड बहुमत से जीत पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो लोग विपक्ष की राजनीति करते हैं, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, बिहार के नतीजों को लेकर जो मन में लेकर बैठे थे, उस पर घड़ों पानी गिर गया।

पाठक ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग एक मन के हैं। वे जाति, संप्रदाय और धर्म से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के साथ हैं। उन्होंने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा कराई गई निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया की सराहना की और कहा कि एक भी मतदाता ने चुनाव में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

यूपी और बंगाल का चुनावी लक्ष्य

ब्रजेश पाठक ने बिहार की जीत को आगामी चुनावों के लिए एक संकेत बताया। उन्होंने दावा किया कि  2027 में 2017 वाला इतिहास दोहराया जाएगा और भाजपा 325 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। बिहार की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों का काम गुंडई और अराजकता के अलावा और कुछ नहीं है।

सरदार पटेल और अयोध्या का विकास

डिप्टी सीएम ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया, जबकि भाजपा सरकार उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक ले जा रही है। अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण को लेकर उन्होंने कहा कि रामलला का मंदिर बन चुका है और अब सबसे ऊंची पताका फहराने जा रही है, जिससे देश-दुनिया में अयोध्या सर्वोच्च शिखर पर रहेगी।

Also Read: नौकरी के नाम पर ठगी: बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के झांसे में 1 लाख हड़पे, जीजा-साले पर FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.