Bigg Boss 19 में ‘राजनीति’ का तड़का, दो पार्टियों में बंटेंगे कंटेस्टेंट्स, बनेगी सरकार और चुने जाएंगे मंत्री!
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहा है। लेकिन इस बार कुछ खास और बिल्कुल नया लेकर।
24 अगस्त से शुरू हो रहे बिग बॉस 19 की थीम इस बार राजनीति पर आधारित होगी, जिसमें कंटेस्टेंट्स को दो राजनीतिक दलों में बांटा जाएगा — रूलिंग पार्टी और अपोज़िशन।
प्रोमो में खुद सलमान खान नेता के अवतार में दिखे थे और उन्होंने ऐलान किया कि इस बार बिग बॉस हाउस में “सरकार” बनेगी, मंत्री चुने जाएंगे और वोटिंग से होगा लीडर का चुनाव। शो का यह अनोखा फॉर्मेट दर्शकों को घर बैठे राजनीतिक खेल का रियलिटी तड़का देने वाला है।

ऐसे चलेगा बिग बॉस 19 का ‘राजनीतिक ड्रामा’
-
दो टीमें: कंटेस्टेंट्स को शो के प्रीमियर एपिसोड में दो पार्टियों—रूलिंग और अपोजिशन—में बांटा जाएगा। यह बंटवारा स्टेज पर ही फन एक्टिविटी के ज़रिए सलमान खान करेंगे।
-
हफ्ते में एक बार चुनाव: हर टीम को एक सदस्य को लीडर (मुख्यमंत्री) बनाने के लिए बैलेट वोटिंग करनी होगी।
-
मंत्रियों की नियुक्ति: चुना गया लीडर ‘घर की सरकार’ चलाएगा और किचन, बेडरूम, टास्क जैसे डिपार्टमेंट्स के लिए अपने मंत्री नियुक्त करेगा।
-
सीक्रेट टास्क और राशन रिवॉर्ड: दोनों टीमें हफ्ते भर सीक्रेट टास्क में हिस्सा लेंगी, जिनकी जीत पर राशन और अन्य फायदे मिलेंगे।
कौन-कौन होंगे बिग बॉस 19 के दावेदार?
शो के संभावित कंटेस्टेंट्स की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुचरण सिंह (सरदार जी, तारक मेहता फेम) को लगभग कन्फर्म माना जा रहा है।
इसके अलावा धनश्री वर्मा, मिस्टर फैजू, गौरव खन्ना, शैलेश लोढ़ा, पूरब झा, अपूर्वा मखीजा, और पायल धरे जैसे नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं।
Also Read: फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर का टीज़र आउट, 1962 के युद्ध की बहादुरी की दास्तां

