Lucknow: FCI से टेंडर दिलाने के नाम पर 4 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (विशेष कार्यबल) ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से टेण्डर दिलाने के नाम पर 04 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को लखनऊ से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द चौहान उर्फ सागर खण्डेलवाल उर्फ नजाहिर हुसैन को पुलिस ने गोमतीनगर स्थित पुलिस मार्डन स्कूल के पास पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 

अभियुक्त का नाम अरविन्द चौहान उर्फ सागर खण्डेलवाल उर्फ नजाहिर हुसैन है, जो दक्षिणी दिल्ली के गढ़ी, पूर्वी कैलाश का निवासी है। उसने अपना वास्तविक नाम छुपाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया।

बरामदगी 

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से दो मोबाइल फोन, एक घड़ी, 1,500 रुपये नकद, फर्जी आधार कार्ड, भारतीय खाद्य निगम के कूटरचित पहचान पत्र, फर्जी बैंक ड्राफ्ट और अन्य जाली दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

घटना का विवरण 

आवेदक सैयद रफत मुईन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम से 140 करोड़ रुपये का टेण्डर दिलाने के नाम पर 04 करोड़ रुपये की ठगी की थी। ठगी के सिलसिले में अभियुक्त ने फर्जी दस्तावेजों और भारतीय खाद्य निगम के जाली पत्रों का इस्तेमाल किया।

अभियुक्त ने अपनी गिरफ्तारी के बाद स्वीकार किया कि उसने कई फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अन्य लोगों से भी ठगी की है और इसी गिरोह का सरगना है।

पुलिस कार्रवाई 

एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस प्रकार के धोखाधड़ी के मामलों में जनता से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर ठेके या टेण्डर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों से बचने के लिए।

Also Read: UP Weather : मौसम ने फिर बदली करवट, 12 जिलों में ओले गिरने की संभावना, बारिश का भी अलर्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.