‘सॉरी मम्मी, मैं वैसी बेटी नहीं…’ लखनऊ में चलती ट्रेन के आगे कूदी युवती, सुसाइड नोट बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक 20 साल की युवती ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसने इस घटना को और भी दर्दनाक बना दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना दोपहर करीब सवा 1 बजे भोला खेड़ा रेलवे ट्रैक पर हुई, जब युवती ने अचानक चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से उसका बायाँ पैर बुरी तरह टूट गया और सिर में भी गहरी चोटें आईं। मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी और डायल 112 की टीम ने तुरंत युवती को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने युवती की पहचान उन्नाव के विनोबा नगर की रहने वाली सृष्टि शर्मा (20) के रूप में की है।

सुसाइड नोट ने चौंकाया

सृष्टि के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है, “सॉरी मम्मी, मैं वैसी बेटी नहीं बन पाई जैसी आप चाहती थीं।” पुलिस का मानना है कि ये शब्द उसके गहरे मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव की ओर इशारा करते हैं। फिलहाल, पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है और उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक तनाव या मानसिक अवसाद से जुड़ा लग रहा है। यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद की ज़रूरत पर सवाल उठाती है।

Also Read: Bareilly News: पुलिस ने धर्मांतरण रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.