आगरा में पकड़ी गई नकली दवाइयों की बड़ी खेप, 11 राज्यों में फैला था गोरखधंधा

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और ड्रग विभाग ने मिलकर नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस दौरान, हेमा मेडिको के मालिक हिमांशु अग्रवाल को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हिमांशु ने 24 घंटे की लंबी छापेमारी को रोकने के लिए यह बड़ी रकम टीम को देने की कोशिश की थी।

करोड़ों की दवाएं जब्त

इस ऑपरेशन में हेमा मेडिको की दुकान और गोदाम से 2.50 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा की नकली दवाएं जब्त की गई हैं। यह छापेमारी शुक्रवार को शुरू हुई थी, जिसमें अकेले 1 करोड़ रुपये की दवाएं पकड़ी गई थीं। इनमें Glenmark, Zydus, Sun Pharma और Sanofi जैसी नामी कंपनियों के उत्पाद भी शामिल हैं।

जांच के दौरान, अधिकारियों को Allegra 120mg की 2.97 लाख टैबलेट्स मिलीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया। 14 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह रैकेट सिर्फ आगरा तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका नेटवर्क 11 राज्यों में फैला हुआ था, जो चेन्नई से लेकर लखनऊ तक सक्रिय था।

Also Read: Saharanpur News: निवेश के नाम पर इंस्पेक्टर की पत्नी से 66 लाख की साइबर ठगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.