श्रीलीला के घर आई नन्ही परी, बेबी गर्ल संग तस्वीर शेयर कर जीता फैंस का दिल
Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ वह बॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर उनके घर से आई एक खूबसूरत खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नन्ही परी के साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
श्रीलीला ने शेयर की फोटोज

श्रीलीला ने अपनी पोस्ट में लिखा, “घर में एक और नया सदस्य जुड़ गया। हमारे दिनों में आपकी एंट्री हो गई है।” तस्वीरों में एक्ट्रेस बेबी गर्ल को गोद में लिए नजर आ रही हैं और प्यार से उसके गाल पर किस कर रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस भावुक हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
कई यूजर ने की कमेंट की बारिशें

एक यूजर ने लिखा, “नए सदस्य की बहुत-बहुत बधाई! बच्ची बहुत प्यारी है।” वहीं कई अन्य यूजर्स ने हार्ट और स्माइली इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर किया है। हालांकि, श्रीलीला ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह बच्ची उनकी खुद की है या किसी करीबी रिश्तेदार की, लेकिन इस पोस्ट ने उनके चाहने वालों को बेहद खुश कर दिया है।
बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं श्रीलीला

वहीं बात करें उनके बॉलीवुड डेब्यू की तो श्रीलीला जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही श्रीलीला और कार्तिक के अफेयर की चर्चा भी ज़ोरों पर है। हाल ही में कार्तिक को श्रीलीला के फैमिली फंक्शन में भी देखा गया था, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई है। बता दे, फैंस अब श्रीलीला को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

