नीतीश की चुनावी सभा में  टला बड़ा हादसा, अचानक धंस गया मंच, मचा हड़कंप

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (11 नवंबर) के मतदान से पहले राजनीतिक दलों का धुआंधार प्रचार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को गया जिले के बेलागंज पड़ाव स्थल पर आयोजित एक चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंच अचानक धंस गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

कैसे धंसा मंच?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुँचे थे। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी मंच पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी माला लेकर कार्यकर्ता और समर्थक मंच पर बड़ी संख्या में जमा हो गए। ज्यादा भीड़ होने के कारण मंच का एक हिस्सा अचानक धंस गया और तेज़ आवाज़ आई। आवाज़ सुनते ही सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और भीड़ को मंच से नीचे उतारा। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार को भी सुरक्षित रूप से मंच से नीचे उतारा गया।

सीएम नीतीश ने साधा पिछली सरकार पर निशाना

मंच की घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के 20 साल के विकास कार्यों को गिनाया और पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

  • अराजकता का आरोप: उन्होंने कहा कि पहले की सरकार के 15 साल में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे, बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, इलाज का इंतजाम नहीं था और सड़कों-बिजली की कमी थी। उन्होंने याद दिलाया कि जब हटने की बारी आई तो वे पत्नी को मुख्यमंत्री बना गए थे और सिर्फ अपने परिवार का ही करते थे।
  • विकास के दावे: उन्होंने कहा कि अब डर और भय का वातावरण नहीं है।
  • सुरक्षा और विकास: 2006 से मंदिर और कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास किया गया है।
  • नौकरी और महिला सशक्तिकरण: बीपीएससी द्वारा दो लाख लोगों की बहाली की गई। उन्होंने अगले 5 साल में 1 करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का वादा दोहराया।
  • जीवक़ा दीदी: उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1 करोड़ 40 लाख स्वयं सहायता समूह (जीविका दीदी) हैं, जो किसी अन्य राज्य में नहीं है।
  • सरकारी योजनाएं: 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी गई है। उन्होंने 1 करोड़ 51 लाख लोगों को ₹10,000 की राशि भेजे जाने का भी उल्लेख किया।

Also Read: बरेली एनकाउंटर: पुलिस मुठभेड़ में 2 शातिर चोर घायल, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.