इंडिगो फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, टेकऑफ से पहले इंजन में लगी आग, पायलट ने दिखाई सूझबूझ, सभी यात्री सुरक्षित

Sandesh Wahak Digital Desk :  बुधवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। दीव के लिए उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में अचानक आग लग गई। प्लेन टेकऑफ की तैयारी में रनवे पर रोल कर रहा था, तभी पायलट को इंजन में गड़बड़ी का आभास हुआ और उसने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे कॉल’ भेजी – यह कॉल तब दी जाती है जब विमान में गंभीर तकनीकी आपात स्थिति हो। इस फ्लाइट में कुल 60 यात्री सवार थे, जिन्हें आनन-फानन में प्लेन से सुरक्षित उतार लिया गया। इंडिगो ने इस फ्लाइट को तत्काल रद्द कर दिया और यात्रियों को राहत सामग्री व दूसरी फ्लाइट या फुल रिफंड का विकल्प दिया गया।

क्या हुआ था रनवे पर?

यह फ्लाइट ATR 76 विमान थी, जिसे सुबह 11 बजे टेकऑफ करना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ATC से क्लियरेंस मिलने के बाद विमान रनवे पर रोल करना शुरू ही किया था, तभी इंजन से अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। पायलट ने बिना देर किए टेकऑफ प्रक्रिया को रोका और विमान को वापसी के निर्देश दिए। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि पायलट ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फौरन सूचना दी और विमान को सुरक्षित जगह वापस लाया गया। विमान को ‘बे’ पर भेज दिया गया है और उसमें जरूरी जांच व मेंटेनेंस की कार्रवाई की जाएगी।

यात्रियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता

इंडिगो ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर खेद जताया है। एयरलाइन ने यात्रियों को Refreshment उपलब्ध कराए और उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजने या फुल रिफंड का विकल्प दिया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही गोवा से इंदौर जा रही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट में भी लैंडिंग से पहले तकनीकी खामी सामने आई थी, हालांकि वह विमान सुरक्षित उतर गया था।

यात्रियों की सतर्कता और पायलट की मुस्तैदी ने टाला बड़ा हादसा

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पायलट की तेजी और समझदारी ने आज एक बड़ा हादसा होने से रोक लिया। यात्रियों ने राहत की सांस ली और एयरपोर्ट प्रशासन ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रण में रखा।

Also News : IDFC बैंक के लॉकर से 30 लाख का सोना गायब, दो…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.