IPL 2026 ऑक्शन से पहले होगा जबरदस्त ट्रेड, सैमसन और राहुल को लेकर टीमों के बीच ट्रेड की तैयारी तेज
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले फ्रेंचाइज़ियों के बीच ट्रेड मार्केट में हलचल तेज हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच संजू सैमसन को लेकर बड़ी डील पर बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि सैमसन राजस्थान छोड़ सकते हैं और दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि दिल्ली मैनेजमेंट किसी टॉप परफॉर्मर खिलाड़ी को रिलीज़ करने के मूड में नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स के साथ एक और खिलाड़ी की मांग की गई है।
जबकि दिल्ली एक ही खिलाड़ी के बदले ट्रेड पर अड़ी है। दोनों टीमों के बीच इस पर अंतिम निर्णय जल्द लिया जा सकता है।

चेन्नई से भी हुई थी बातचीत
रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से संपर्क किया था। टीम चाहती थी कि सैमसन को रवींद्र जडेजा के साथ ट्रेड किया जाए। हालांकि CSK ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
केएल राहुल पर KKR की नज़र
दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) केएल राहुल को अपने स्क्वाड में शामिल करने की कोशिश कर रही है। टीम को एक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और अनुभवी कप्तान की तलाश है। राहुल और KKR के नए कोच के बीच अच्छे संबंध हैं, जिसके चलते ट्रेड की संभावना बढ़ गई है।
KKR के पास कई विकल्प मौजूद हैं — आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर, लेकिन फ्रेंचाइज़ी युवा खिलाड़ियों को छोड़ने के पक्ष में नहीं दिख रही।
क्या होगा IPL 2026 से पहले का सबसे बड़ा ट्रेड?
संजू सैमसन और केएल राहुल दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाते आए हैं। अगर ये डील्स फाइनल होती हैं, तो IPL 2026 की नीलामी से पहले यह सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
Also Read: श्रेयस अय्यर को सिडनी हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, BCCI ने दिया तीसरा मेडिकल अपडेट

