सीक्वल से पहले मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक, धुरंधर: द रिवेंज से पहले फिर दिखेगा पहला चैप्टर
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज से पहले दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी सुपरहिट स्पाई थ्रिलर धुरंधर को एक बार फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है।
यह फिल्म 13 मार्च 2026 से देश-विदेश में 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दोबारा दिखाई जाएगी, जहां 1250 से अधिक शोज रखे गए हैं।
धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज से ठीक पहले पहले चैप्टर को दोबारा बड़े पर्दे पर लाने का फैसला फ्रैंचाइज़ी के प्रति दर्शकों की दीवानगी को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

खुद फिल्म के लीड स्टार रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “तूफान से पहले आंधी… असली धुरंधर एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रही है।”
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। भले ही यह फिल्म पहले से Netflix पर उपलब्ध है, लेकिन बड़े पर्दे पर इसका एक्शन और सिनेमैटिक अनुभव दर्शकों के लिए खास रहने वाला है।
दिसंबर 2025 में रिलीज के बाद धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹1305.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
इसमें भारत से ₹1005.85 करोड़ और ओवरसीज़ से ₹299.50 करोड़ की कमाई शामिल रही, जबकि घरेलू नेट कलेक्शन ₹838.50 करोड़ तक पहुंचा था।
अब सभी की निगाहें धुरंधर: द रिवेंज पर टिकी हैं, जो 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। इससे पहले 18 मार्च को अमेरिका और कनाडा में स्पेशल प्रीमियर शो आयोजित किए जाएंगे।
फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने को-प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ — कुल पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
सीक्वल से पहले पहले पार्ट की यह मेगा री-रिलीज बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर “कमाई की सुनामी” लाने के संकेत दे रही है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.