लखनऊ में चलती नेक्सा कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, लैपटॉप और दस्तावेज जले

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में भुहर पुल के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली जा रही एक नेक्सा (Nexa) कार में अचानक भीषण आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान तो बच गई, लेकिन देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार में रखा एक लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए।

दिल्ली जा रहे थे फरमान अली

यह कार काकोरी के रहने वाले मोहम्मद फरमान अली की थी। फरमान ने बताया कि वह देर रात अपने गाँव दशहरी से दिल्ली आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने के लिए जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे जैसे ही उनकी कार भुहर पुल पर पहुँची, कार से अचानक धुआँ उठने लगा। फरमान ने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल आए। कुछ ही सेकंड में शॉर्ट सर्किट के कारण पूरी गाड़ी आग के गोले में बदल गई।

फरमान द्वारा सूचना दिए जाने पर दमकल टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। फरमान ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कार से लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत कुछ भी निकालना संभव नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।

Also Read: दिल्ली ब्लास्ट केस: IIT कानपुर के दो कश्मीरी PHD छात्र 15 दिनों से लापता, एजेंसियों ने संस्थान पहुंचकर शुरू की गहन जांच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.