Hathras News: रोडवेज बस और दूध के टैंकर में भीषण भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। बीती शाम अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गाँव समामई के पास एक रोडवेज बस और दूध से भरे टैंकर के बीच ज़ोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि रोडवेज बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी, बाद में प्रशासन ने पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौक़े पर पहुँची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ कई यात्रियों की हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए ज़िलाधिकारी हाथरस और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौक़े पर पहुँचे और तुरंत राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी और क्रेन की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात को दोबारा शुरू किया जा सका।

Also Read: T20 World Cup 2026: BCCI का बड़ा ऐलान, दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा फाइनल मुकाबला, बेंगलुरु की हुई छुट्टी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.