1 अगस्त से शुरू होगा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का खास अभियान,18 वर्ष से अधिक हो उम्र

Sandesh Wahak Digital Desk:  प्रदेश के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। अब जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है, ताकि हर योग्य नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित कराया जा सके।

ये हैं मुख्य तिथियां 

  • अभियान की शुरुआत: 1 अगस्त 2025

  • दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2025

  • दावों और आपत्तियों का निस्तारण: 20 सितंबर 2025 तक

  • अंतिम सूची का प्रकाशन: 4 अक्टूबर 2025

इन नागरिकों को मिलेगा मौका

  • जो 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के होंगे

  • जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में नहीं है

  • जिनके नाम, पते या लिंग में संशोधन की जरूरत है

  • मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए

कैसे करें आवेदन?

  • ऑनलाइन माध्यम – नागरिक www.nvsp.in या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप पर फॉर्म-6 भर सकते हैं।

  • ऑफलाइन माध्यम – संबंधित बीएलओ (BLO) के पास जाकर निर्धारित फॉर्म भरकर जमा किया जा सकता है।

हर रविवार को विशेष कैंप

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 4, 11, 18 और 25 अगस्त को विशेष कैंप का आयोजन होगा। इन तारीखों पर बीएलओ बूथों पर मौजूद रहेंगे और आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराएंगे।

पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आयु और निवास प्रमाण पत्र (जैसे: आधार, जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल आदि)

जागरूकता की पहल भी जोरों पर

 लखनऊ  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

Also Read : हादसे के बाद हरकत में आया लखनऊ नगर निगम, बड़े स्तर पर नालों को ढकने का…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.