Bareilly News: तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी, 1 युवक की मौत, 4 घायल

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शीशगढ़ थाना क्षेत्र में तेज गति से जा रही एक कार (स्विफ्ट डिजायर) बैगुल नदी के पुल पर अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फुट नीचे नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब खेड़ा सराय गाँव के पाँच लोग कार में सवार होकर खेड़ा सराय से मानपुर सामान लेने जा रहे थे। बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार आदिल (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि कासिम (25), फरमान (20), सलमान (21) और गुड्डू (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत और बचाव अभियान चलाया। पाँचों घायलों को तुरंत नदी से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सक ने आदिल को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का उपचार अभी भी जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को अवगत करा दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: Bareilly News: 50 हज़ार की चोरी करने वाले दो शातिर पॉकेटमार गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.