श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर की डंपर से भिड़ंत, चालक समेत चार महिलाओं की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: रविवार सुबह कांदी-बेहरामपुर स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना गोकर्ण पावर हाउस मोड़ के पास उस समय हुई जब श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े डंपर में जबरदस्त टक्कर मार दी।

तीर्थयात्रा से लौट रहे थे श्रद्धालु

करीब 20 श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर बीरभूम जिले के बेले घाट से स्नान कर अपने गाँव लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पूरी तरह चकनाचूर हो गया और आसपास अफरातफरी मच गई। मौके पर ही चीख-पुकार गूंज उठी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक हरिहरपारा थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव के रहने वाले थे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज, बरहामपुर पहुँचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही कांदी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रैक्टर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दर्दनाक टक्कर हुई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसे के असल कारण की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर से ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बस पलटी, पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.