इंडिया एक्सपो मार्ट में लगेगा योजनाओं का अनोखा संगम, नए उद्यमियों और पार्टनर कंट्री पवेलियन पर सबकी नज़र

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 इस बार और भी भव्य होने जा रहा है। तीसरे संस्करण में सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि यूपी सरकार के विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों का पूरा खाका आगंतुकों के सामने रखेंगे। आयोजन स्थल पर कुल 37,085 वर्ग मीटर क्षेत्र को स्टॉल्स के लिए निर्धारित किया गया है, जिनमें से 28,649 वर्ग मीटर स्पेस पहले ही बुक हो चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी देखने को मिलेगी और यूपी की आर्थिक व सांस्कृतिक ताकत को नई पहचान मिलेगी।

योगी सरकार की योजनाएं होंगी आकर्षण का केंद्र

इस शो में इन्वेस्ट यूपी, यूपीसीडा, जीनीडा, यीडा और नोएडा प्राधिकरण जैसे औद्योगिक विभागों के साथ-साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा, नगर विकास, पर्यटन एवं संस्कृति और स्वच्छ गंगा मिशन से जुड़े विभाग भी अपनी योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। कृषि, डेयरी, मत्स्य, पशुपालन, यूपीएसआरएलएम और ओडीओपी से जुड़े स्टॉल ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत दिखाएंगे। साथ ही, यूपी के जीआई प्रोडक्ट्स और ओडीओपी ब्रांड्स अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों का ध्यान खींचेंगे।

नए उद्यमी और पार्टनर कंट्री पवेलियन बनेंगे खास

इस बार सीएम युवा, न्यू एंटरप्रेन्योर्स और पार्टनर कंट्री पवेलियन को भी खास महत्व दिया गया है। वहीं, शुगर-केन, टेक्सटाइल्स, बैंकिंग-फाइनेंस, ट्रांसपोर्ट (ऑटो व ईवी), हायर एजुकेशन और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े स्टॉल्स भी शोभा बढ़ाएंगे।इसके अलावा, आयोजन स्थल पर फूड कोर्ट्स, बी2बी और बी2सी मीटिंग्स के लिए स्टेज और सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया जाएगा, जहां रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए यूपी की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रदर्शन होगा।

Also Read: ED रेड: भागने की फिराक में दीवार कूदे TMC विधायक, खेत से धर दबोची एजेंसी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.