Lucknow: समतामूलक चौराहे के पास झाड़ियों में बेहोश पड़ी मिली महिला और दुधमुंही बच्ची, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के समतामूलक चौराहे पर मंगलवार को झाड़ियों में बेहोश अवस्था में एक महिला और दुधमुंही बच्ची बरामद की गई। ट्रॉफिक पुलिस ने महिला और बच्ची का रेस्क्यू किया।

मिली जानकारी के अनुसार समतामूलक चौराहे पर यातायात ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी शाहबान ने मानवता का परिचय देते हुए महिला को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से छाव में पहुंचाया। मासूम बच्ची को भी ट्रैफिक बूथ के पास सावधानी से बिठाकर पानी पिलाया।

इसकी आनन-फानन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद महिला और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जानकारी होते ही महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया। महिला के पति ने पत्नी की पहचान नीतू वर्मा और दुधमुंही बच्ची की पहचान रीतू वर्मा के रूप में की है। महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महिला और बच्ची झाड़ियों में कैसे पहुंची पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है।

Also Read: जब हम चाहेंगे तब…साक्षी महाराज को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.