दिल्ली कार ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की NIA रिमांड 7 दिन और बढ़ी

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पटियाला हाउस स्थित स्पेशल एनआईए कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी आमिर रशीद अली की हिरासत (कस्टडी) सात दिन के लिए और बढ़ा दी है।

आमिर रशीद अली को उसकी 10 दिन की पिछली रिमांड पूरी होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था। एनआईए ने कोर्ट से आग्रह किया कि साजिश की और परतें खोलने तथा अहम सुराग जुटाने के लिए पूछताछ जरूरी है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

कार का रजिस्टर्ड मालिक है आरोपी

आमिर रशीद अली को एनआईए ने 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था। एनआईए के अनुसार, आमिर उस कार का रजिस्टर्ड मालिक है, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमलावर ने धमाके के दौरान किया था। प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि आमिर ने हमलावर के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी और हमले के लिए आवश्यक तैयारियों में भी सक्रिय रूप से शामिल था।

एजेंसी ने दिल्ली पुलिस से यह केस अपने हाथ में लेने के बाद कई राज्यों में तलाश अभियान चलाया था, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जाँच एजेंसियों के दायरे में एक और बड़ा नाम सामने आया है डॉ. उमर नबी। जम्मू-कश्मीर पुलिस की पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि उमर नबी पिछले साल से ही एक आत्मघाती हमलावर की तलाश में था और वह लगातार इस मॉड्यूल को आगे बढ़ा रहा था।

Also Read: यूपी का ‘लखपति दीदी’ मॉडल सफल: 18.56 लाख महिलाओं ने छुआ 1 लाख वार्षिक आय का आंकड़ा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.