पालम अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे AAP-BJP कार्यकर्ता आपस में भिड़े, देखिए Video
Sandesh Wahak Digital Desk: देश की राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के गम में डूबे घर के बाहर आज भारी बवाल हो गया। शोक सभा के दौरान दोनों प्रमुख दलों के नेताओं के बीच शुरू हुई बहस हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शाम 5 बजे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचने वाले थे। उनके आने से पहले ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और कई पार्षद वहां मौजूद थे। इसी बीच बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी भी वहां पहुंच गए।
ये शोक सभा है
ये कुर्सी भाजपा के विधायक कुलदीप सोलंकी के गुण्डों ने मुझे फेंक के मारी , मुझे नहीं लगी, हमारे पूर्व विधायक विनय मिश्रा के सिर में लगी , वो घायल हुए
सोचिए एक परिवार के 9 लोग इस भाजपा सरकार की लापरवाही से मर गए और शोकसभा में अरविंद केजरीवाल जी आ रहे थे
ये भाजपा… pic.twitter.com/qNT212kO3l
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 19, 2026
सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी विधायक को मोबाइल पर एक वीडियो दिखाना शुरू किया, जिसमें बचाव कार्य के दौरान हाइड्रोलिक मशीन फेल होती दिख रही थी। भारद्वाज ने इस विफलता के लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद तीखी नोकझोंक शुरू हो गई जो जल्द ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई।
कुर्सी चलने से पूर्व विधायक घायल
हंगामे के दौरान भीड़ में से किसी ने कुर्सी उठाकर फेंकी, जो सीधे ‘आप’ के पूर्व विधायक विनय मिश्रा के सिर पर जा लगी। हमले में विनय मिश्रा घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के नेताओं को वहां से हटाया।
पालम का हादसा बेहद दर्दनाक है। फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, और उनकी हाइड्रोलिक लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थी। अगर समय पर कार्रवाई की गई होती, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
मैं शोकाकुल परिवार से मिलने और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने आया था, लेकिन यहाँ BJP के गुंडे सहानुभूति… pic.twitter.com/QzlndH5Rgu
— AAP (@AamAadmiParty) March 19, 2026
केजरीवाल का सीधा हमला: “शोक सभा में गुंडागर्दी कर रही बीजेपी”
गोवा से लौटकर सीधे एयरपोर्ट से पीड़ित परिवार के पास पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा “हादसा बेहद दर्दनाक है। अगर फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट काम कर रही होती तो जानें बचाई जा सकती थीं। मैं संवेदना व्यक्त करने आया था, लेकिन यहाँ बीजेपी नेता सहानुभूति के बजाय बदसलूकी और हंगामा कर रहे हैं। जिस परिवार ने 9 लोग खो दिए, उन्हें डराया जा रहा है।”
सौरभ भारद्वाज ने साझा किया वीडियो
सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो डालते हुए लिखा कि यह कुर्सी उन्हें मारने के लिए फेंकी गई थी, जो विनय मिश्रा को लग गई। उन्होंने इसे बीजेपी की ‘गुंडागर्दी’ और ‘गंदी मानसिकता’ करार दिया।
इलाके में तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पीड़ित परिवार फिलहाल इस राजनीतिक उठापटक के बीच न्याय और सांत्वना की उम्मीद लगाए बैठा है।
Also Read: Ambedkarnagar News: रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया कर्मचारी, आवास दिलाने के नाम पर मांगी थी घूस

