AAP ने अमृतसर नॉर्थ विधायक को पार्टी से निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने ही विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अमृतसर नॉर्थ से विधायक प्रताप को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 5 साल के लिए पार्टी से बाहर करने का फैसला किया है, जिसे सीएम भगवंत मान ने मंजूरी दे दी।
क्या था पूरा मामला
विजय प्रताप सिंह ने हाल ही में पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मजीठिया मामले में सरकार की कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी। विधायक ने कहा था कि सुबह-सुबह किसी के घर छापा मारना नीति के खिलाफ है। उनके बयानों को पार्टी अनुशासन के विरुद्ध माना।
क्यों हुई यह कार्रवाई
AAP के सूत्रों के अनुसार, विधायक लगातार पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर रहे थे। पार्टी मामलों में सार्वजनिक रूप से असहमति जाहिर करना, संगठन के फैसलों को चुनौती देना, पार्टी अनुशासन का उल्लंघन उनकी आदत में शामिल हो गई थी।
क्या कहा था विजय प्रताप सिंह ने
अपने एक बयान में विधायक ने कहा था, जब मजीठिया जेल में थे, तब मान सरकार ने उनसे पूछताछ नहीं की और जमानत दे दी। परिवार का सम्मान सबका साझा होता है- चाहे नेता हो, अभिनेता हो या आम आदमी।
Also Read: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर तैयब देवरिया से गिरफ्तार, पशु तस्करी और संगठित अपराधों में था लिप्त

