सड़क दुर्घटना में आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना घायल, अस्पताल में भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: आम आदमी पार्टी (आप) की लुधियाना दक्षिण से विधायक राजिंदरपाल कौर छीना बुधवार सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। यह हादसा हरियाणा में खनौरी बॉर्डर के पास हुआ, जब उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में विधायक और उनके गनमैन दोनों घायल हो गए।

अमेरिका से लौटी थीं विधायक

बताया जा रहा है कि विधायक राजिंदरपाल कौर छीना हाल ही में अमेरिका में एक सम्मेलन में भाग लेकर लौटी थीं। मंगलवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उनके पति, बेटे और गनमैन ने उनका स्वागत किया। हादसा उस समय हुआ, जब वे सभी दिल्ली से पंजाब जा रहे थे।

हादसे के बाद छीना को तुरंत कैथल के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, विधायक को कई चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। उनके गनमैन का भी इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Also Read: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.