UP में गैस संकट पर आप का हल्लाबोल, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़प

Lucknow News: देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी कमी और हाल ही में हुई कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद कई पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर कड़े सवाल उठाए गए। डनहोंने कहा कि गैस न मिलने के कारण छोटे होटल, ढाबे और स्ट्रीट फूड वेंडर अपना कारोबार बंद करने को मजबूर हैं। इससे लाखों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर पर 120 रुपये की ताजा बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। लोग घंटों लंबी लाइनों में लगने को मजबूर हैं।

UP में गैस संकट पर आप का हल्लाबोल, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़प

निजी कंपनियों को लाभ पहुँचाने का आरोप

प्रांत महासचिव अतुल सिंह और निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार ऊर्जा क्षेत्र में केवल निजी कंपनियों को फायदा पहुँचा रही है। उन्होंने कहा कि आज आम परिवारों की रसोई में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है क्योंकि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

प्रदर्शन के अंत में पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें निम्नलिखित मांगें रखी गई हैं।

एलपीजी सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं।

देशभर में गैस की आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत सुचारू किया जाए।

गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए विशेष सब्सिडी की व्यवस्था हो।

ऊर्जा संकट से निपटने के लिए एक पारदर्शी और स्पष्ट नीति बनाई जाए।

प्रदेशभर में प्रदर्शन की लहर

लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बहराइच और मुजफ्फरनगर जैसे प्रमुख जिलों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस संकट दूर नहीं हुआ, तो यह आंदोलन देशव्यापी रूप लेगा।

Also Read: कोरोना की चुनौती से अवसर तक, अलीगढ़ की सुजाता ने बदली अपनी तकदीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.