बिहार विधानसभा चुनाव लिए AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 11 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Sandesh Wahak Digital Desk: साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Elections) की तैयारियों में अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी की घोषणा कर दी है। सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी करते हुए 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में दो महिला प्रत्याशियों को भी मौका दिया गया है।

इन सीटों से मैदान में उतरे AAP के उम्मीदवार

पार्टी द्वारा घोषित पहली सूची में पटना जिले की दो अहम सीटें भी शामिल हैं। जिनमे से फुलवारी शरीफ से- अरुण कुमार रजक और बांकीपुर से- डॉ. पंकज कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा अन्य जिलों जिनमें, बेगूसराय से- डॉ. मीरा सिंह, कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) से- योगी चौपाल, तरैया (सारण) से- अमित कुमार सिंह, कस्बा (पूर्णिया) से- भानु भारतीय, बेनीपट्टी (मधुबनी) से- सुभदा यादव, किशनगंज से- अशरफ आलम, परिहार (सीतामढ़ी) से- अखिलेश नारायण ठाकुर, गोविंदगंज (मोतिहारी) से- अशोक कुमार सिंह और बक्सर से- पूर्व कप्तान धर्मराज सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव लिए AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 11 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

600 से अधिक लोगों ने भेजा बायोडेटा

वहीं आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने जानकारी दी है कि अब तक करीब 600 लोगों ने पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया है। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी इन सभी बायोडेटाओं की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के बिहार प्रभारी अभिनव राय प्रत्याशियों की फाइनल स्क्रीनिंग की निगरानी कर रहे हैं।

यादव ने कहा, जो लोग जमीन पर पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। अभी 11 नामों को अंतिम रूप दिया गया है, बहुत जल्द दूसरी और तीसरी सूची भी सामने लाई जाएगी।”

बिहार में बिना हमारे सरकार नहीं बन सकती- AAP

यहां राकेश कुमार यादव ने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने “दिल्ली मॉडल” के जरिए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी है और अब उसी मॉडल के साथ **बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, हम पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन पूरे जोश और तैयारी के साथ मैदान में हैं। हमारी पार्टी बगैर किसी गठबंधन के लड़ रही है, और बिहार में हमारी भागीदारी के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती।

महिला सशक्तिकरण को भी दी प्राथमिकता

वहीं AAP की पहली सूची में दो महिला उम्मीदवारों को भी टिकट देकर पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। डॉ. मीरा सिंह (बेगूसराय) और सुभदा यादव (बेनीपट्टी) को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व पर खास ध्यान दे रही है।

 

Also Read: CMP बैठक में बड़ा फैसला: मंडलायुक्त विजय विश्वास पन्त बोले- लखनऊ में अब सड़कों की होगी ‘री-डिजाइनिंग’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.