दिल्ली में कैंडल मार्च के दौरान AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से कमल ध्यानी की मौत के मामले में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालते समय आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस ने आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने कैंडल मार्च की अनुमति नहीं दी और मौके पर मौजूद लोगों को वहां से हटाया गया।
कैंडल मार्च को लेकर बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी और अन्य लोगों को घटना स्थल पर कैंडल मार्च करने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बावजूद आप कार्यकर्ता और अन्य लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे। पुलिस ने पहले लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख सख्ती करनी पड़ी और कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।
सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में
मामले में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने कमल ध्यानी मौत मामले को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर तीखा हमला बोला। सौरभ भारद्वाज ने पुलिस वैन से अपनी और हिरासत में लिए गए अन्य लोगों की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज
कमल ध्यानी की मौत के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आप कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरा है, जबकि पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही जा रही है।
Also Read: मालदीव का उत्तरी चागोस समुद्री क्षेत्र पर दावा, अंतरराष्ट्रीय फैसले को चुनौती

