Aashram 3: नहीं रिलीज़ होगा बॉबी देओल की ‘आश्रम 3’ का चौथा सीजन, आखिर क्यों ?
Aashram 3: बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम‘ के नए एडिशन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इस बार फैंस को थोड़ा कंफ्यूजन हो सकता है क्योंकि आने वाला पार्ट ‘आश्रम सीजन 4’ नहीं बल्कि ‘आश्रम 3’ का ही एक्सटेंशन है। इस सीरीज में बाबा निराला (बॉबी देओल) की दुनिया एक बार फिर नए ट्विस्ट और टर्न्स से भरने वाली है।
क्या खास होगा ‘आश्रम 3’ पार्ट 2 में?

‘आश्रम 3 पार्ट 2’ का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसमें कई धमाकेदार खुलासे हुए हैं। इस बार कहानी बाबा निराला और पम्मी पहलवान (अदिति पोहनकर) के टकराव पर केंद्रित होगी। जहां पहले सीजन में पम्मी बाबा की अंधभक्त हुआ करती थी, वहीं अब वह बदले की आग में जल रही है और पूरी प्लानिंग के साथ बाबा को सबक सिखाने की तैयारी कर रही है।
बाबा के सबसे करीबी की होगी बगावत!

अब तक के सभी सीजन में भोपा स्वामी (चंदन रॉय सान्याल) बाबा निराला के सबसे वफादार साथी रहे हैं, लेकिन इस बार कहानी अलग होगी। ट्रेलर से साफ हो गया है कि भोपा बाबा के खिलाफ जाने वाला है। पम्मी अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए भोपा के करीब जाएगी और उसके साथ मिलकर आश्रम की नींव हिलाने की कोशिश करेगी।
स्टार कास्ट और रिलीज डेट

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में बॉबी देओल और अदिति पोहनकर के अलावा त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘आश्रम 3’ का यह नया पार्ट 27 फरवरी को MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।
इस बार की कहानी में धोखा, बदला और राजनीति का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। क्या बाबा निराला अपनी गद्दी बचा पाएंगे, या फिर उनके करीबी ही उनके खिलाफ हो जाएंगे? ये देखना दिलचस्प होगा!

