अबू आजमी ने नितेश राणे को बताया बौना मंत्री, बोले- दम है तो पुलिस हटाकर मस्जिद में घुसकर दिखाओ

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आसिम आजमी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक नितेश राणे पर बेहद तीखा और विवादित हमला बोला है। नितेश राणे द्वारा हिंदुत्व और ‘वंदे मातरम’ को लेकर दिए गए बयानों से भड़के आजमी ने न सिर्फ उनके कद पर टिप्पणी की, बल्कि उन्हें खुली चुनौती भी दे डाली।

अबू आसमी आजमी ने नितेश राणे के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि एक ‘बौना’ सा नेता, जो नेपाली जैसा दिखता है, वह मुसलमानों को मस्जिद में घुसकर मारने की धमकी दे रहा है। आजमी ने गुस्से में कहा, क्या हम हिंजड़े हैं जो तू हमें मारेगा? इतनी ही ताकत है तो पुलिस को किनारे हटा दे और फिर मस्जिद में घुसकर दिखा, देख तेरी क्या हालत होती है।

जुबान काटने की धमकी

आजमी यहीं नहीं रुके, उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अगर उन्हें ताकत मिले तो वह ऐसे नफरत फैलाने वाले नेता की जुबान काट देंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमान कभी मंदिरों के बाहर नारेबाजी नहीं करते। रामनवमी के जुलूसों में हम पानी लेकर खड़े रहते हैं, लेकिन हमसे कहा जाता है कि देश में रहना है तो ‘वंदे मातरम’ कहना पड़ेगा।

दरअसल, यह पूरा विवाद नितेश राणे के उस बयान से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने अवैध घुसपैठियों और कट्टरपंथियों पर निशाना साधा था। राणे ने सवाल उठाया था कि ईद और मुहर्रम में कभी पत्थरबाजी नहीं होती, लेकिन रामनवमी या हनुमान जयंती पर ही क्यों होती है? राणे ने कहा था कि जो भारत में रहकर ‘वंदे मातरम’ कहने से इनकार करते हैं, उन्हें पाकिस्तान या कराची नहीं तो और कहाँ भेजा जाना चाहिए? उन्होंने देशभक्त मुसलमानों को अपना भाई बताया, लेकिन ‘जिहाद’ की मानसिकता रखने वालों पर हमला बोला।

Also Read: भारत की सख्ती के आगे झुका X, हटाए 600 से ज्यादा अकाउंट्स और 3500 पोस्ट्स पर लगाया बैन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.